Posts

प्रेमी ने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की हत्या

Image
इंदौर। झाबुआ पुलिस ने 5 नवंबर को मिली एक लड़की की लाश के मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं उसका प्रेमी ही निकला। प्रेमी को जब उसने बताया कि वह प्रेग्नेंट है तो उसने पीछा छुड़ाने के लिए मर्डर की साजिश रची। प्रेमी ने उसे जंगल में मिलने बुलाया और गला घोंटकर कर उसकी हत्या कर दी और फिर सिर पत्थर से कुचल दिया। झाबुआ एसपी महेशचंद जैन ने बताया कि छोटी करड़ावद की रहने वाली वीनू 2 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस के पास पहुंचे। 5 नवंबर को को गांव की एक लड़की को जंगल में वीनू का शव दिखा। उसने तत्काल लोगों को बताया। पीएम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि मृतका को 8 माह का गर्भ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी। घर की दीवारों पर लिखा था प्रेमी का नाम पड़ताल में पता चला कि वीनू की किताब और घर की दीवारों पर राज नामक युवक का नाम लिखा मिला। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि वीनू के डूंगरालालू निवासी खिमराज से प्रेम संबंध थे और उसे ही वह राज बोलती थी। इस आधार पर खिमराज से पूछताछ की गई तो ...

गैंगरेप के बाद लड़की को पहनने पड़े आरोपियो के कपडे

Image
भोपाल। कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने जीआरपी टीम बुधवार को फिर घटनास्थल पर गई थी। जांच के दौरान टीम ने यहां से मिट्टी, नाले के पानी और झाड़ियों का सैंपल भी लिया है। इसके साथ ही जीआरपी ने चारों आरोपियों के घर से घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। बुधवार को रेल आईजी डीपी गुप्ता और एसपी रेल रुचिवर्धन ने भी आरोपियों से पूछताछ की। आज आरोपियों की रिमांड का आखिरी दिन है। दुष्कर्म के बाद कपड़े लेने गया था आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, छात्रा के साथ पहले अमर और गोलू ने ज्यादती की थी। इस दौरान उन्होंने छात्रा के कपड़े फाड़कर रेलवे ट्रैक के पास ही फेंक दिए थे। ज्यादती के बाद भी दोनों ने छात्रा को बंधक बनाकर रखा था। छात्रा के रोने और मिन्नतों के बाद अमर उसके साथ घटनास्थल पर ही बैठा रहा, जबकि गोलू बिहारी उसके कपड़े ढूंढने गया था। गोलू को जब छात्रा के कपड़े नहीं मिले, तो वह राजेश की झुग्गी पर गया था। उस वक्त राजेश के साथ रमेश मेहरा भी मौजूद था। गोलू ने दोनों के साथ चाय और सिगरेट पी, इस दौरान उसने दोनों को पूरा घटन...

जम्मू-कश्मीर के मुठभेड़ में शहीद हुये जवान की पत्नी का होया यह हाल

Image
बुलंदशहर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंक‍ियों के साथ हुए मुठभेड़ में बुलंदशहर के स्याना न‍िवासी ब्रह्मपाल सिंह भाटी (35) सोमवार को शहीद हो गए थे। बुधवार को उनका पार्थ‍िव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव सोझना रानी पहुंचा कोहराम मच गया। बुजुर्ग मां और उनकी पत्नी सह‍ित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद की पत्नी का हाल ऐसा हो गया था क‍ि मंत्री की ओर से द‍िए गए चेक भी पकड़ने की ह‍िम्मत नहीं थी। अंत‍िम संस्कार में मंत्री-व‍िधायक सह‍ित जुटे भारी संख्या में लोग... बता दें, बुधवार को शहीद ब्रह्मपाल सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सेना की बटाल‍ियन पूरे सम्मान के साथ लेकर पहुंची। गांव के लोग और पर‍िजन पिछले 36 घंटे से उनका पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। हालांक‍ि, पूरे एनसीआर में धुंध के चलते पार्थिव शरीर लगभग 12 घंटे देरी से गांव पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही ज‍िला प्रशासन और आसपास के भारी संख्या में लोग शहीद के पैतृक गांव सोझना रानी पहुंचे। राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ बुलंदशहर के 4 विधायक भी शहीद की आंतिम विदाई में शामि‍ल रहे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शही...

धुंध में भिड़ी 24 गाड़ियां,हादसे में कई लोग जख्मी

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में फैले स्मॉग का असर आज उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला। जहां ठंड के कोहरे और स्मॉग की वजह से एक के बाद एक दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां टकरा गई। ये हादसा दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है। राहत वाली बात ये रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि स्मॉग की वजह से बुधवार सुबह से एक्सप्रेस वे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले इस एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह सबसे पहले एक गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकराई। जिसके बाद देखते ही देखते कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गई। तकरीबन 24 गाड़ियां दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर टकरा चुकी है। इस हादसे में कई लोग जख्मी हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें अभी तक किसी की भी मौत की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि स्मॉग और फॉग की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी, जिसकी वजह से एक्सप्रेस वे पर ये हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया, ताकि पीछे से कोई गाड़ी टकराने पर कोई दुर्घटना न हो। इस हादसे में एक...

पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरे में लगाई फांसी ।

Image
कानपुर. कुंज बिहार नगर के एक घर में पति और पत्नी के एक साथ सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरे में फांसी लगाई। इन दोनों की 7 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 7 महीने पहले हुई थी शादी मामला, बिधनू थाना क्षेत्र के कुंज बिहार नगर के एक घर का है। जहां, जल निगम में काम करने वाली सुनीता मिश्रा अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती हैं। 7 महीने पहले सुनीता के बड़े बेटे प्रशांत (27) की शादी यशोदा नगर की रहने वाली कीर्ति से हुई थी। प्रशांत और कीर्ति के बीच पहले से ही प्रेम प्रसंग था। नहीं खुला दरवाजा तो पिता को हुआ शक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह जब 9 बजे तक प्रशांत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सुनीता ने कीर्ति के पिता को फोन करके बुलाया कि आपकी बेटी अभी तक सो रही है। जब कीर्ति के पिता आए तो उन्होंने भी आवाज लगाई। फिर उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने रोशनदान को तोड़ कर प्रशांत के भाई को अंदर भेजा और गेट ...