पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरे में लगाई फांसी ।



कानपुर. कुंज बिहार नगर के एक घर में पति और पत्नी के एक साथ सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरे में फांसी लगाई। इन दोनों की 7 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

7 महीने पहले हुई थी शादी

मामला, बिधनू थाना क्षेत्र के कुंज बिहार नगर के एक घर का है। जहां, जल निगम में काम करने वाली सुनीता मिश्रा अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती हैं। 7 महीने पहले सुनीता के बड़े बेटे प्रशांत (27) की शादी यशोदा नगर की रहने वाली कीर्ति से हुई थी। प्रशांत और कीर्ति के बीच पहले से ही प्रेम प्रसंग था।

नहीं खुला दरवाजा तो पिता को हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह जब 9 बजे तक प्रशांत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सुनीता ने कीर्ति के पिता को फोन करके बुलाया कि आपकी बेटी अभी तक सो रही है। जब कीर्ति के पिता आए तो उन्होंने भी आवाज लगाई। फिर उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने रोशनदान को तोड़ कर प्रशांत के भाई को अंदर भेजा और गेट खुलवाया।

अलग-अलग कमरे में लटकती मिली लाशें

कमरे के अंदर का मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बाहर वाले कमरे में कीर्ति का शव पंखे से लटका है और उसके बगल वाले कमरे में प्रशांत का शव लटक रहा था, लेकिन उसका दरवाजा बंद था। इसके बाद प्रशांत के कमरे की जाली काटकर उसका शव नीचे उतारा गया।

'दोनों के बीच कभी नहीं हुआ झगड़ा'

प्रशांत के मामा पवन ने बताया कि अभी 7 माह पहले ही शादी हुई थी। दोनों के बीच बहुत प्यार था। दोनों कभी भी झगडा नहीं करते थे, लेकिन पति पत्नी के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

उन्होंने बताया, प्रशांत और कीर्ति सुबह देर से सोकर उठते थे, इसी बात को लेकर मेरी बहन थोड़ा नाराज होती थी, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा नहीं होता था।


दोनों बहुत खुश थे'

कीर्ति के पिता दिनेश तिवारी के मुताबिक, मेरी बेटी प्रशांत के साथ बहुत खुश थी। अभी दो दिन पहले ही मैं बेटी के घर आया था, तब दोनों बहुत ही खुश थे। कीर्ति के भाई की शादी तय हुई थी तो इसी बात को लेकर प्रशांत ने कल लड्डू भी बांटे थे। लेकिन पता नहीं ऐसा दोनों के बीच क्या हुआ जो इतना बड़ा कदम उठा लिया।

'मौत का राज भी उन्ही के साथ दफन हो गया'

उन्होंने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि पहले प्रशांत ने सुसाइड किया क्योंकि उसके कमरे का गेट अन्दर से बंद था। इसके बाद कीर्ति ने आत्महत्या कर ली, लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई इसका राज दामाद और बेटी के साथ ही दफन हो गया।

पारिवारिक कलह की आशंका- एसएसपी

एसएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार, पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरों में सुसाइड किया है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ऐसा किया है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है, यदि तहरीर आती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

गैंगरेप के बाद लड़की को पहनने पड़े आरोपियो के कपडे

जम्मू-कश्मीर के मुठभेड़ में शहीद हुये जवान की पत्नी का होया यह हाल